गंगधार: उन्हेल नागेश्वर में साध्वी श्री मोक्षज्योति श्रीजी मसा का हुआ मंगल प्रवेश
उन्हेल नागेश्वर में साध्वी श्री मोक्षज्योति श्रीजी मसा का मंगल प्रवेश हुआ। गांव के मुख्य मार्गो से होते हुए नागेश्वर जैन तीर्थ पहुंचे जहां साध्वीवर्या मोक्षज्योति आदि ठाणा का नागेश्वर तीर्थ पेड़ी द्वारा बधाया गया। सकल जैन समाज सहित बडी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। साध्वीवर्या मोक्षज्योति श्रीजी आदि ठाणा की निश्रा में तीर्थस्थल पर 4 माह तक धर्म की गंगा बहेगी।