ब्यावर: ब्यावर में क्षत्रिय रावत राजपूत परिषद में नई नियुक्ति, विक्रांत सिंह बने राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष
Beawar, Ajmer | Aug 17, 2025 ब्यावर के ग्राम नुन्दरी मालदेव स्थित पिपलाज माता मंदिर परिसर में क्षत्रिय रावत राजपूत परिषद की प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में विक्रांत सिंह रावत को प्रदेशाध्यक्ष और पूरन सिंह रावत को प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया। निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष हेमेन्द्र सिंह नन्दावट की अध्यक्षता में हुई ।