दतिया नगर: रिछरा गांव में लापता वृद्ध का शव खेत में मिला, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
दतिया जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रिछरा से लापता एक वृद्ध का शव खेत की मेड़ पर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान प्रताप सिंह पुत्र अनंत सिंह रावत (70) के रूप में हुई है, जो 13 अप्रैल से लापता थे। जानकारी के अनुसार गुरुवार देर शाम रिछरा गांव में नारायण सिंह के खेत की मेड़ पर ग्रामीणों ने एक शव पड़ा देखा।