परैया: मध्य विद्यालय बरसीमा में ग्रामीणों की शिकायत पर SDM व BDO ने की जांच,MDM चावल के स्टॉक में मिली भारी गड़बड़ी
Paraiya, Gaya | Jul 10, 2026 MDM चावल की कालाबाजारी का वीडियो वायरल होने पर गुरुवार दोपहर टिकारी SDM प्रवीण कुंदन ने स्कूल का निरीक्षण किया। जहाँ स्टॉक पंजी गायब मिली। जबकि मिलान में 9 क्विंटल चावल कम पाया गया। HM ने पंजी घर पर रखने की बात बताई। जबकि ग्रामीणों के द्वारा बनाये गए वीडियो में एक बाहरी व्यक्ति चावल ले जाता दिखा। इस घोर लापरवाही पर SDM द्वारा HM से स्पष्टिकरण मांगा गया है।