मुज़फ्फरनगर: जेल की सलाखों के पीछे मनाया गया भाई दूज का त्योहार, भाइयों को तिलक लगाने उमड़ी बहनों की भीड़, भावुक कर देने वाला नजारा
मुजफ्फरनगर जिला कारागार में भाई दूज पर भावुक कर देने वाला नजारा देखने को मिला। जेल में बंद भाइयों को तिलक लगाने के लिए सुबह से ही बहनों की लंबी कतारें लग गईं। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी खुशहाली की कामना की। भीड़ को देखते हुए जेल प्रशासन ने शिफ्टवार मुलाकात कराई। महिलाओं के लिए टेंट, पानी और बच्चों के लिए बिस्किट-टॉफियों की व्यवस्था की गई।