पटना ग्रामीण: कूड़े में मिली EVM से निकलीं हजारों VVPAT पर्चियां, राजद ने वीडियो किया शेयर, वीडियो वायरल
बिहार विधानसभा चुनाव के बीच समस्तीपुर के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के शीतलपट्टी गांव के पास हजारों वीवीपैट पर्चियां कूड़े में फेंकी मिलीं। राजद ने शनिवार दोपहर करीब 2 बजे इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने आरोप लगाया है कि लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। यह घटना 6 नवंबर को हुए मतदान के दो दिन बाद सामने आई है।