रामगंजमण्डी: सब्जीमंडी में दुकानदारों से वसूली पर उठे सवाल, रसीद बुक में कार्बन नहीं लगाने का आरोप
रामगंजमंडी शहर की सब्जी मंडी में दुकानदारों से नगर पालिका की ओर से नियुक्त व्यक्ति द्वारा प्रतिदुकान 10 रुपए लेने और रसीद काटने की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठे हैं। रविवार शाम करीब 5:30 बजे नगर कांग्रेस अध्यक्ष एवं वार्ड 27 पार्षद पवन बाबेल ने सब्जी मंडी का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने रसीद काटने वाले व्यक्ति से रसीद बुक लेकर जांच की। बाबेल के अनुसार रसीद बुक