दूनी: सड़क के सीने पर हो रहे घाव, जख्मी सड़क लोगों को दे रही जख्म
Duni, Tonk | Jul 30, 2026 सड़क के सीने पर हो रहे घाव, जख्मी सड़क लोगों को दे रही जख्म देवली क्षेत्र के राजमहल के समीप स्थित ग्राम सतवाड़ा को संथली-राजमहल मार्ग से जोड़ने वाली करीब एक किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क का डामर उखड़ जाने से सड़क के सीने पर जगह-जगह बड़े बड़े घाव हो रहे हैं, जिनमें बारिश के दौरान कीचड़ और पानी भरने से जख्मी सड़क है।