दुर्गा पूजा को लेकर गिरिडीह प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात के पुख्ता इंतजाम ।
गिरिडीह में आगामी त्योहारों को लेकर एसडीएम धीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। पूजा पंडालों में सीसीटीवी, अग्निशमन यंत्र, अलग प्रवेश-निकास द्वार और वॉलंटियर्स की तैनाती के निर्देश दिए गए। शहर में वन-वे, बैरिकेडिंग और सात पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की गई है। 15 से 17 अक्टूबर तक सुबह 9 बजे से रात 11 बजे तक तथा 18 से 21 अक्टूबर तक सुबह 9 बजे से रात 2 बजे तक बड़े वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन ने श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से निर्धारित रूट का पालन करने तथा शांतिपूर्ण त्योहार मनाने में सहयोग की अपील की है।
Giridih, Giridih | Oct 15, 2026