गिरिडीह व्यूज की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि।
भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जीवन देशसेवा, संघर्ष और समर्पण की अद्भुत मिसाल है। उन्होंने अपने विचारों और कार्यों से करोड़ों भारतीयों को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा दी। उनका मानना था कि सपने वे नहीं होते जो नींद में आते हैं, बल्कि सपने वे हैं जो हमें सोने नहीं देते। उनकी सादगी, दूरदर्शिता और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव हमें प्रेरित करता रहेगा।
#abdulkalam #primeminister #proudly #Apjabdulkalam #nationserve #birthday