अमरिंद सिंह राजा वडिंग ने पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से पिछले दिनों इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद कांग्रेस ने परगट सिंह को पंजाब का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं दिल्ली में इस्तीफा सौंपने के बाद कुछ समय के लिए राजनीति दूर नजर आ रहे। इस दौरान उन्होंने अपने परिवार के साथ समय बिताया। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने फेसबुक पेज पर साझा की है। उन्होंने अपनी पत्नी और बेटे के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर की है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने क्या लिखा, आइए जानते हैं।
अपने फेसबुक पेज पर शेयर की तस्वीरों के साथ राजा वडिंग ने लिखा कि बहुत दिनों के बाद आज मुझे अपनी पत्नी अमृता वड़िंग जी और बेटे अमनिंदर के साथ कुछ खास पल बिताने का मौका मिला। अमनिंदर का पोलो मैच देखकर यह दिन और भी यादगार बन गया। पॉलिटिक्स की भागदौड़ में अक्सर परिवार के लिए समय निकालना मुश्किल हो जाता है। पॉलिटिक्स से कुछ पल दूर, अपने परिवार के साथ-यही आज मन �
Korba, Korba | Oct 6, 2026