टेटिया बम्बर: शॉर्ट सर्किट से शंभूगंज गांव में गेहूं की फसल में भीषण आग, डेढ़ बीघा फसल जलकर राख, हुआ हजारों का नुकसान
टेटिया बंबर प्रखंड क्षेत्र के धौरी पंचायत अंतर्गत शंभूगंज बहियार में बुधवार की दोपहर करीब 2:00 बजे बिजली के तार में हुए शॉर्ट सर्किट से गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और कई किसानों