⛈️ हिमाचल में आज बारिश का बड़ा अलर्ट! 9 जिलों में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी, बढ़ा आपदा का खतरा
डेली हिमाचल न्यूज़ :
हिमाचल प्रदेश में मॉनसून के पूरी तरह सक्रिय होने के साथ ही बारिश का दौर तेज हो गया है। लगातार हो रही वर्षा के बीच मौसम विभाग ने मंगलवार से प्रदेश के कई जिलों के लिए भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार कांगड़ा, मंडी, सिरमौर और शिमला जिलों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन और कुल्लू जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।
⚠️ प्रशासन की अपील :
अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों के पास न जाएं और मौसम विभाग व स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।