मोटरसाइकिल पर कर रहे थे चिट्टा तस्करी, हिमाचल पुलिस ने रास्ते में ही दबोचा
डेली हिमाचल न्यूज़ : कांगड़ा जिला पुलिस ने एंटी चिट्टा अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मनेड पुल (चेतरू) के समीप 7.42 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय कुमार (29), विशाल कुमार (26) और दीपक कुमार (22) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी मोटरसाइकिल (HP39F-8208) पर नशीले पदार्थ की तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कांगड़ा पुलिस ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।