रावतभाटा: रावतभाटा नगरपालिका ने हटवाया 50 बीघा जमीन से अवैध अतिक्रमण ,10 करोड़ रुपए की भूमि अतिक्रमण से करवाई मुक्त
बाड़ोलिया जीएसएस व आसपास की भूमि पर पत्थर डालकर कच्ची दीवारों से किए गए अतिक्रमण को जेसीबी मशीन की सहायता से हटाकर लगभग 50 बीघा की करीब 10 करोड रुपए कीमत की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। अधिशासी अधिकारी कमलेश कुमार कुलदीप ने सभी को आगाह किया कि नगरपालिका की खाली भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं करें। नहीं तो होगी कार्रवाई।