रावतभाटा: रावतभाटा थाना पुलिस ने 166 किलो 540 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरे से भरी पिकअप को किया जब्त
जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत के निर्देशानुसार रावतभाटा एएसपी सुभाष चंद्र मिश्रा व वृत्ताधिकारी प्रभुलाल कुमावत के सुपरविजन में अवैध मादक पदार्थों के परिवहन व तस्करी के खिलाफ दी गई दबिश। रावतभाटा थानाधिकारी सुनीता गुर्जर व टीम ने शनिवार रात को 166 किलो 540 ग्राम अवैध अफीम डोडा-चूरे से भरी पिकअप को किया जब्त। आगे की जांच जावदा थानाधिकारी घेवरचन्द को दी गई।