रावतभाटा: भैंसरोडगढ़ महर्षि गौतम वाटिका से अतिक्रमण हटाने को लेकर ब्राह्मण समाज ने रावतभाटा अतिरिक्त जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
तीन दिन के अंदर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो सर्व ब्राह्मण समाज उग्र आंदोलन व धरना प्रदर्शन करेगा। ज्ञापन के पूर्व प्रदीप पंचोली द्वारा घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई। राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नरोत्तम जोशी ने बताया कि पूर्व में भी इस अतिक्रमण की सूचना ग्राम पंचायत भैंसरोड़गढ़ व तहसीलदार रावतभाटा को ज्ञापन देखकर की गई है।