अंबाह में ई-टोकन व्यवस्था से नाराज किसानों ने शुक्रवार सुबह मुरैना रोड पर चक्काजाम कर दिया। किसानों का कहना था कि 12 दिन पहले ऑफलाइन टोकन कटवाए थे, लेकिन अब ई-टोकन से खाद देने की बात कही जा रही है। सूचना पर पुलिस और तहसीलदार नरेश शर्मा पहुंचे। समझाइश के बाद करीब 20 मिनट में जाम खुलवाया गया।