कांके: ओरमांझी और खलारी थाना क्षेत्र से लेवी मांगने के आरोप में प्रतिबंधित संगठन के चार आरोपी गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Nov 3, 2025 ओरमांझी और खलारी थाना क्षेत्र से प्रतिबंधित संगठन के नाम पर लेवी मांगने के आरोप में चार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। सोमवार शाम करीब चार बजे प्रेस वार्ता कर ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि लेवी मांगने की सूचना पर पुलिस ने गुप्त सूचना और तकनिकी सहयोग के आधार पर लेवी मांगने में शामिल चार आरोपी को गिरफ्तार किया।