बागीदौरा: शाही सवारी में गुंजा हर हर महादेव, पुष्प वर्षा से हुआ भव्य स्वागत, परंपरागत नृत्य के साथ निकली महादेव की सवारी
नौगामा। कस्बे में आज रविवार शाम 5बजे भगवान महादेव की शाही सवारी धूमधाम एवं धार्मिक उल्लास के साथ निकाली गई। सवारी में शिवजी की प्रतिमा को आकर्षक रूप से सजे वाहन में विराजमान किया गया। शाही सवारी के साथ श्रद्धालु भक्ति गीतों और जयकारों के बीच परंपरागत नृत्य करते हुए चल रहे थे। पूरे मार्ग में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से वातावरण शिवमय हो गया।