थराली: नगर पंचायत थराली के देवराडा वार्ड के वासियों ने नगर निकाय चुनाव के बहिष्कार का किया ऐलान, विधायक वार्ता के लिए पहुंचे
नगर निकाय चुनाव में देवराडा वार्ड के लोगों ने चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया है। देवराडा वार्ड के निवासियों से वार्ता करने के लिए सोमवार को दोपहर करीब 2 बजे थराली विधायक भूपालराम टम्टा देवराडा पहुंचे और ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि देवराडा वार्ड को नगर पंचायत से पृथक करने की मांग को लेकर वो ग्रामीणों के एक शिष्टमंडल के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे।