थराली: देवराडा वार्ड को नगर पंचायत से पृथक करने की मांग लेकर ग्रामीणों का शिष्टमंडल सीएम से मिलेगा: भूपाल राम टम्टा, MLA
सोमवार को दोपहर करीब 2 बजे थराली विधायक भूपालराम टम्टा देवराडा पहुंचे और ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि देवराडा वार्ड को नगर पंचायत से पृथक करने की मांग को लेकर वो ग्रामीणों के एक शिष्टमंडल के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे साथ ही उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी उनके द्वारा इस विषय मे शासन स्तर पर पत्राचार किये गए थे।