थराली: देवराडा में आगामी नंदा राजजात यात्रा-2026 को लेकर विधायक भूपाल राम टम्टा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित
विकासखंड थराली के देवराडा में आगामी नंदा राजजात यात्रा 2026 को लेकर सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे थराली विधायक भूपाल राम टम्टा की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नंदा राजजात के सफल आयोजन की लेकर लोगों ने अपने अपने सुझाव दिए। इसके साथ ही देवराडा को नगर पंचायत थराली से ग्राम पंचायत में अलग करने को लेकर भी बैठक आयोजित की गई।