“एक पेड़ माँ के नाम अभियान” के तहत वार्ड क्रमांक 02 में हुआ पौधारोपण
कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशानुसार एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर परिषद निवाड़ी श्री अभय राज सिंह के मार्गदर्शन में आज नगर परिषद निवाड़ी में वार्ड क्रमांक 02 स्थित कब्रिस्तान परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम अभियान” के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष, नगर परिषद निवाड़ी श्री गुलाब अहिरवार, उपस्थित रहे। इस अवसर पर परिसर में लगभग 150 विभिन्न प्रकार के छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली संवर्धन का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री अभयराज सिंह, उपयंत्री श्री कपिल मोर, सिटी मिशन मैनेजर श्री अनिल झा, लेखापाल श्री कृष्णकांत वंशकार, समस्त कर्मचारी नगर परिषद निवाड़ी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र में वृद्धि तथा नागरिकों में पौधरोपण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
#पौधारोपण #savetrees #saveenvironment #JansamparkMP #niwari
25 views | Niwari, Madhya Pradesh | Jul 19, 2026