पटना ग्रामीण: महागठबंधन सरकार के गिरने के सवाल पर बोले गन्ना मंत्री चंद्रशेखर, कहा- मीडिया वाले फैला रहे हैं भ्रम
बिहार में भीषण ठंड के बीच राजनीतिक पारा गर्म है। सीएम नीतीश कुमार की राजद से नाराजगी की खबरें आ रही हैं। राबड़ी आवास पर पूरे मामले को लेकर लालू यादव ने बैठक की है। वहीं, बैठक में शामिल होने के बाद गन्ना मंत्री चंद्रशेखर ने पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मीडिया वाले महागठबंधन सरकार गिरने का भ्रम फैला रहे हैं।