पाली: ग्राम बंट में खेलते समय अचानक असंतुलित होकर कुएं में गिरा लगभग 5 दिन का बछड़ा, ग्रामीणों ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
Pali, Lalitpur | May 12, 2026 ग्राम बंट में सोमवार रात्रि के समय गाय का दूध पीकर घर के बाहर खेल रहा लगभग 5 दिन का बछड़ा अचानक असंतुलित होकर 30 फीट गहरे कुएं में गिर गया। बछड़े के गिरने की सूचना मिलने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे लोगों द्वारा तत्काल ही बछड़े को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया गया है। गनीमत रही की बछड़े को कोई गंभीर चोट नहीं आई है।