बहादुरपुर: दिल्ली से गांव लौट रहा युवक लापता, परिजनों ने लोगों से की तलाश में सहयोग की अपील
बहादुरपुर प्रखंड अंतर्गत सोनकी थाना क्षेत्र के टिकापटी देकूली चट्टी पंचायत निवासी 30 वर्षीय शोले सदा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। परिजनों के अनुसार शोले सदा, पिता दिनेश सदा, 1 जुलाई 2026 को दिल्ली से अपने गांव के लिए रवाना हुए थे, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी वह घर नहीं पहुंचे हैं। उनके मोबाइल से भी कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है,