कोटकासिम: बीबीरानी कॉलेज की पार्किंग से स्प्लेंडर बाइक चोरी, छात्र ने थाने में कराई रिपोर्ट दर्ज
Kotkasim, Alwar | May 29, 2026 बीबीरानी कॉलेज में परीक्षा देने आए एक छात्र की बाइक पार्किंग से चोरी हो गई।पीड़ित नितिन कुमार ने कोटकासिम थाने में मामला दर्ज करवाया है। नितिन कुमार ने शुक्रवार शाम 7:00 बजे बताया कि वह परीक्षा देने बीबीरानी कॉलेज पहुंचा था कॉलेज की पार्किंग में अपनी बाइक खड़ी की थी जो बाद में गायब मिली,उसने कोटकासिम थाने में मामला दर्ज करवाया है।पुलिस चोर की तलाश कर रही है।