कोडरमा: जयनगर: सुभाष राणा हत्याकांड में पूर्व विधायक ने SP से की मुलाकात, कड़ी कार्रवाई की मांग
जिले के जयनगर निवासी सुभाष राणा हत्याकांड को लेकर पीड़ित परिवार ने पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष व पूर्व विधायक जानकी यादव जी के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक से भेंट की। इस दौरान परिवार ने हत्या में शामिल सभी अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी और उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग रखी।