नीमच नगर: जीरन-हर्कियाखाल के बीच सड़क हादसे में मूलचंद मार्ग निवासी व्यक्ति की मौत
नीमच जिले के जीरन-हर्कियाखाल के बीच शुक्रवार की शाम एक एक सड़क हादसा हुआ है जिसमें एक व्यक्ति रोजड़े की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी उदयपुर रेफर के दौरान देर रात मौत हो गई है। जानकारी अनुसार नीमच के मूलचंद मार्ग निवासी जगदीश पिता मगरेलाल जाति खटीक उम्र 60 वर्ष रोजाना की तरह दुकान बंद कर जीरन से अपने घर नीमच लौट रहे थे।