नीमच नगर: कराडिया महाराज के पास सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
नीमच जिले के कराड़िया महाराज के समीप शुक्रवार की रात एक सड़क हादसा हुआ है। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे परिजन मोटरसाइकिल पर घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे हैं और परिजनों ने इमरजेंसी सेवा नहीं पहुंचने के आरोप भी लगाए हैं। कराड़िया महाराज के समीप अरनिया रोड पर ग्वाल तालाब निवासी किशोर पिता कंवरलाल मेघवाल घायल हो गए थे।