नीमच नगर: नीमच-मनासा रोड पर सड़क हादसे में अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर, दो CISF जवान गंभीर घायल
नीमच सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले नीमच मनासा मार्ग पर मंगलम होटल के सामने शुक्रवार की देर रात एक सड़क हादसा हुआ है। जिसमें दो सीआईएसएफ की जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें नीमच से रेफर किया गया है। जानकारी अनुसार विशाल पिता मोहनलाल शर्मा वर्तमान निवासी अल्कलाइट कॉलोनी और प्रसादी लाल पिता नेहर मीना गंभीर घायल हुए।