नीमच नगर: नीमच: 10 दिव्यांगजनों को मिले ई-रिक्शा, दिव्यांग महिला ने चलाया, पीछे बैठे कलेक्टर, सांसद व विधायक
नीमच जिला प्रशासन ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत एक अभिनव पहल करते हुए, ग्रीनको के सीएसआर मद से दस दिव्यांगजनों को ई-रिक्शा प्रदान किए हैं। यह पहल दिव्यांगजनों को स्वयं का रोजगार स्थापित करने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने में मदद करेगी। ई-रिक्शा चलाने का आवश्यक प्रशिक्षण पहले ही इन लाभार्थियों को दिया जा चुका है। शुक्रवार को दोपहर 3 बजे करीब सांसद सुधीर गुप्त