नीमच नगर: नीमच में कलेक्टर ने बढ़ाया छात्रों का उत्साह, विद्यार्थियों के साथ खेला बैडमिंटन मैच
शुक्रवार को शाम 5:00 बजे करीब नीमच में आयोजित उज्जैन संभाग स्तरीय महाविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने स्वयं कोर्ट पर उतरकर छात्रों का उत्साह बढ़ाया। छात्रों की ज़बरदस्त खेल भावना से प्रेरित होकर, कलेक्टर चंद्रा ने रैकेट थामा और विद्यार्थियों के साथ मैच खेला। दरअसल, वे अपने छात्र जीवन में बैडमिंटन के चैंपियन रह चुके हैं।