सेन्हा: भीषण गर्मी बनी कुम्हारों के लिए संजीवनी, सेन्हा प्रखंड में मिट्टी के घड़ों की बढ़ती मांग से कारोबार को मिली नई रफ्तार।
सेन्हा प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी के मौसम में लोगों के लिए सबसे जरूरी आवश्यकता ठंडे पानी की होती है। बुधवार दोपहर लगभग 1:30 बजे देखा गया कि सेन्हा बाजार और आसपास के क्षेत्रों में लोग मिट्टी के घड़े एवं सुराही की खरीदारी कर रहे थे। कुछ समय पहले तक फ्रिज के ठंडे पानी और आरओ का चलन तेजी से बढ़ा था।