बोध गया: महाबोधि मंदिर की सुरक्षा बैरिकेडिंग से गुजरी स्कूटी, वीडियो वायरल होने से सुरक्षा में लापरवाही उजागर
Bodh Gaya, Gaya | Oct 19, 2026 बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर की सुरक्षा बैरिकेडिंग से स्कूटी गुजरने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो रविवार का है। हैरानी की बात है कि पास में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के बावजूद स्कूटी बैरिकेडिंग से गुजर गई।सोमवार की सुबह 8 बजे सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर सवाल खड़ा कर दिया