Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
lallantopnews
No video available
2
जय भीम फिल्म की असली कहानी ! REAL LIFE HERO JUSTICE K. CHANDRU ! Jai Bhim Full Movie 2021 ! #Surya #jai_bhim #chathpuja
Sono, Jamui
| Nov 9, 2021
#surya
#jai_bhim
#chathpuja
MORE NEWS
Jamui, Bihar | Jul 14, 2026
जमुई के सोनो थाना क्षेत्र के खबरिया गांव का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दो नाबालिग खड़े ट्रक के पास संदिग्ध गतिविधि करते नजर आ रहे हैं। फिलहाल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। #Jamui #Bihar #ViralVideo #Truck #JamuiNews #CrimeNews #BiharNews #SevanTakNews
Sono, Jamui | Jul 14, 2026
आज के समाचार पत्रों में प्रकाशित जिला प्रशासन की प्रमुख खबरें। Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar Home Department, Govt. of Bihar Panchayati Raj Department, Government of Bihar Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar
Jamui, Bihar | Jul 14, 2026
आज के इस राज्य स्तरीय सहयोग शिविर में जमुई जिले के झाझा प्रखंड अंतर्गत ग्राम बोडवा निवासी फरियादी श्री जयदेव प्रसाद अपनी भूमि से जुड़े दाखिल-खारिज अपील वाद की लंबे समय से लंबित गंभीर समस्या के समाधान हेतु व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हुए थे। उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री को अपनी समस्या से अवगत कराते हुए बताया कि पूर्व में अंचल कार्यालय झाझा द्वारा भूमि से जुड़े आवश्यक तथ्यों की पूरी तरह अनदेखी करते हुए उनके दाखिल-खारिज आवेदन को निरस्त कर दिया गया था। इस एकपक्षीय निर्णय के विरुद्ध उन्होंने भूमि सुधार उप समाहर्ता (DCLR) न्यायालय, जमुई में विधिक अपील दायर की थी, परंतु वह विधिक प्रक्रिया लंबे समय से लंबित रहने के कारण वे प्रशासनिक जटिलताओं से जूझ रहे थे। माननीय मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाइन जुड़े जमुई के जिला पदाधिकारी से सीधे वस्तुस्थिति की जानकारी मांगी। इस संबंध में स्थिति को पूरी तरह स्पष्ट करते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अवगत कराया गया कि भूमि सुधार उप समाहर्ता न्यायालय में विधिक प्रक्रिया के संचालन के दौरान आवश्यक वंशावली पूर्व में आवेदक द्वारा समय पर प्रस्तुत नहीं की जा सकी थी, जिसके कारण तकनीकी रूप से यह विलंब हो रहा था। वर्तमान में यह वांछित वंशावली आवेदक द्वारा न्यायालय के समक्ष उपलब्ध करा दी गई है, जिसके आधार पर कल तक भूमि सुधार उप समाहर्ता न्यायालय, जमुई से इस दाखिल-खारिज अपील वाद का अंतिम विधिक आदेश अनिवार्य रूप से पारित कर दिया जाएगा। इस त्वरित व प्रभावी कार्रवाई पर फरियादी श्री जयदेव प्रसाद ने माननीय मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन के प्रति गहरा आभार प्रकट किया। #jamui #jamuinews #jamuidistrict Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar
Jamui, Bihar | Jul 14, 2026
प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, जमुई 14 जुलाई 2026 शीर्षक: केंद्रीय गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक। गुरमाहा और चोरमारा बनेंगे जमुई में पर्यटन व समृद्धि के नए केंद्र, होमस्टे योजना, स्थानीय कला व कुटीर उद्योगों को दिया जाएगा बढ़ावा। जमुई: पूर्व वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में सुदृढ़ सुरक्षा के साथ-साथ वहां बुनियादी सुविधाओं का विस्तार कर आम जनमानस को मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से आज एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। केंद्रीय गृह मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त सचिव (LWE) श्री राजीव कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित जिला स्तर के सभी संबंधित अधिकारियों ने ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर अपनी सहभागिता दर्ज की। इस बैठक का मुख्य ध्येय बिहार के सुदूरवर्ती और पूर्व उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित करना था, जिसके तहत बुनियादी ढांचागत विकास को गति देने पर गहन मंथन किया गया। बैठक के दौरान संयुक्त सचिव द्वारा निर्देशित किया गया कि पूर्व के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के चहुंमुखी विकास के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, जीविकोपार्जन और कनेक्टिविटी को बढ़ावा देना केंद्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जिला प्रशासन को इन सभी बुनियादी क्षेत्रों को संबल प्रदान करने के उद्देश्य से एक 'एकीकृत विशेष प्रोजेक्ट' तैयार कर शीघ्र केंद्र सरकार को भेजने का निर्देश दिया। इस विशेष प्रोजेक्ट के स्वीकृत होने पर इन क्षेत्रों के विकास कार्यों के लिए विशेष मद में केंद्रीय सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे इन क्षेत्रों के विकास को एक नई गति और दिशा मिल सकेगी। इसी कड़ी में मुंगेर, लखीसराय और जमुई जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों को आपस में जोड़ते हुए गुरमाहा और चोरमारा क्षेत्र में एक वृहद 'एकीकृत इको-टूरिज्म सर्किट' विकसित करने की रणनीति पर मंथन हुआ। संयुक्त सचिव ने इस दिशा में पर्यटन सर्किट को स्थानीय लोक संस्कृति, लोक कला और स्थानीय उद्योगों के संवर्धन से जोड़ने का भी निर्देश दिया। साथ ही होमस्टे योजना को लागू करने, मत्स्य पालन की संभावनाओं को तलाशने, कृषि वानिकी तथा शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं की बहाली में आने वाली सभी प्रशासनिक और तकनीकी बाधाओं को पहचान कर तुरंत दूर करने हुए एक प्रभावी कार्ययोजना प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। बैठक में जिला पदाधिकारी ने बिहार विधानसभा चुनाव के उपरांत जिला प्रशासन द्वारा इन क्षेत्रों में किए जा रहे सकारात्मक प्रयासों और जमीनी बदलावों से विस्तारपूर्वक अवगत कराया। उन्होंने बताया कि बीते 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गुरमाहा में जिला प्रशासन द्वारा एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया था, जिसका मुख्य उद्देश्य स्थानीय नागरिकों के मन से बरसों पुराने भय को समाप्त कर उन्हें शासन की मुख्यधारा के नजदीक लाना था। जिला प्रशासन द्वारा निरंतर किए जा रहे इन संवेदनशील मानवीय और विश्वास-बहाली के प्रयासों का ही सुखद परिणाम है कि आज इन दुर्गम क्षेत्रों के निवासियों में व्यवस्था के प्रति अटूट विश्वास और सुरक्षा का भाव बहाल हुआ है। इसके साथ ही जिला पदाधिकारी ने इन सुदूर क्षेत्रों में स्कूलों की स्थिति, स्वास्थ्य सुविधाओं और बुनियादी सड़क व डिजिटल कनेक्टिविटी की समस्याओं को भी साझा किया तथा आगे और बेहतर कार्ययोजना बनाकर उसके त्वरित क्रियान्वयन के प्रति जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता को दोहराया। इस महत्वपूर्ण बैठक का एक बड़ा केंद्र बिंदु चोरमारा और गुरमाहा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ जमुई के प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों जैसे लछुआड़, गिद्धेश्वर वन्य क्षेत्र, बरहट डैम और अन्य क्षेत्रों को पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करना रहा। इन सभी प्राकृतिक स्थलों को आधुनिक रूप से विकसित कर जमुई को बिहार का सबसे सुंदर जिला बनाने के रोडमैप पर गहन विचार-विमर्श किया गया। संयुक्त सचिव ने इन सुदूरवर्ती क्षेत्रों के विकास के लिए जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। बैठक के समापन पर जिला पदाधिकारी ने प्राप्त दिशा-निर्देशों और सुझावों के आलोक में जमुई जिला को बिहार के सबसे खूबसूरत और समृद्ध जिले के रूप में स्थापित करने के अपने संकल्प को पुनः दोहराया। #jamui #jamuinews Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar Home Department, Govt. of Bihar
Jamui, Bihar | Jul 14, 2026