ब्रह्मपुर: आज CM को सौंपा जाएगा बलिया-रघुनाथपुर रेल लाइन का प्रस्ताव, डुमरांव विधायक सहित अन्य नेता दे चुके हैं प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश के बलिया और ब्रह्मपुर प्रखंड के रघुनाथपुर के बीच प्रस्तावित रेल लाइन परियोजना एक बार फिर सुर्खियों में है। आज शनिवार को मुख्यमंत्री के बक्सर प्रस्तावित दौरे के दौरान इस मांगपत्र व प्रस्ताव को सीएम को सौंपा जाएगा। डुमरांव विधायक राहुल कुमार सिंह इस प्रस्ताव को पहले ही भेज चुके है।