ओरछा: अबूझमाड़ के 65 ग्रामीणों ने 4 किलोमीटर पगडंडी रास्ता श्रमदान से बनाया, मजदूरी भुगतान और सड़क समस्या बनी बड़ी चुनौती
नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्र के हिकुल पंचायत के मोड़नार व हांदावाड़ा ग्राम के करीब 65 ग्रामीणों ने 4 किलोमीटर लंबा पगडंडी मार्ग श्रमदान कर बनाया। ग्राम पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी आज तक समस्या सुनने नहीं आए। मजदूरी भुगतान में भी ग्रामीण भटक रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य गुड्डू और राकेश उसेंडी ने ग्रामीणों की समस्याएं प्रशासन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।