बरहेट: प्रखंड कार्यालय में झामुमो नेता पंकज मिश्रा ने परिसंपत्ति व नियुक्ति पत्र वितरित किए
शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सचिव व प्रवक्ता सह मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा ने कई लाभुकों को जनकल्याणकारी योजना के तहत परिसंपत्तियों व नियुक्ति पत्र का वितरण किया एवं आम लोगों तथा कार्यकर्ताओं से समस्याएं सुनी। मौजूद अधिकारियों को समाधान का निर्देश दिए।