तोशाम: एसडीएम ने उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले प्राध्यापक गण को प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित
Tosham, Bhiwani | Aug 16, 2024 एसडीएम मनोज कुमार दलाल ने कहा कि बेहतर सरकारी सेवाएं देना साकारत्मक दृष्टिकोण का परिणाम है। एसडीएम आज शुक्रवार को राजकीय महिला कालेज कैरू, चौधरी बंसीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय तोशाम और आरोही माडल स्कूल तोशाम में प्राध्यापकों को शिक्षा और चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने पर प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित कर रहे थे।