तोशाम: शहीद भगत सिंह युवा क्लब तोशाम द्वारा स्थानीय जाट धर्मशाला में आयोजित रक्तदान शिविर में 110 युवाओं ने किया रक्तदान
Tosham, Bhiwani | Aug 12, 2024 शहीद भगत सिंह युवा क्लब के द्वारा सोमवार को स्थानीय जाट धर्मशाला में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें तोशाम क्षेत्र के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और शिविर के दौरान 110 यूनिट रक्त दान किया गया। शिविर का शुभारंभ तोशाम के डीएसपी दिलीप सिंह तथा युवा कल्याण संगठन के संरक्षक तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल प्रधान ने रिबन काटकर किया। इस दौरान उपस्थित लोगों को