तोशाम: समाधान शिविर में आई शिकायतों का तुरंत निपटारा करके एसडीएम कार्यालय में अधिकारी दें जानकारी : तोशाम एसडीएम मनोज
एसडीएम मनोज कुमार दलाल ने कहा कि समाधान शिविर में आई शिकायतों का निपटान करके अधिकारी एसडीएम कार्यालय में जानकारी अवश्य प्रेषित करें। लोगों की शिकायतों का सशक्त माध्यम समाधान शिविर बन गया है। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में लोग पेंशन, पीपीपी, राशन कार्ड, प्रॉपर्टी आईडी, जमीन का इन्तकाल,जमाबन्दी, गन्दे पानी की निकासी, अवैध कब्जो से संबंधित समस्याएं लेकर आए।