डौण्डीलोहारा: प्रधानमंत्री आवास योजना से उमा बाई का सपना हुआ साकार
डौण्डीलोहारा विकासखंड के ग्राम रेंगनी निवासी उमा बाई के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना वरदान साबित हुई है। कभी कच्चे मकान में रहने को मजबूर उमा बाई का परिवार बरसात के दिनों में काफी परेशानियों का सामना करता था। वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उनका आवास स्वीकृत हुआ और मकान निर्माण के लिए 1.20 लाख रुपये की सहायता राशि मिली।