गोपालगंज: बसडीला रोड पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल
गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के बसडिला रोड में ट्रक और बाइक के बीच बुधवार की शाम 5:00 बजे टक्कर हो गई। जिसमें बाइक पर सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए डायल 112 की पुलिस की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।