गोपालगंज: सबेया फील्ड के पास दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत, पुलिस जांच कर रही है
गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के सबेया फील्ड के समीप दो बाइक के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार एक युवक की बुधवार की दोपहर 1:00 बजे मौत हो गई। वहीं इस बात की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी है और पुलिस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी हुई है।