गोपालगंज: थावे जंगल में पिकनिक मनाने वालों की भीड़, पुलिस अलर्ट पर
गोपालगंज जिले थावे प्रखंड के थावे दुर्गा मंदिर स्थित थावे जंगल में ठंड के वावजुद भी सुबह में पिकनिक मनाने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे ।दूर दराज के साथ कई जिले के लोग अपने परिवार लेकर थावे दुर्गा मंदिर में पूजा करने के बाद जंगल में पिकनिक मनाने में जुट गए।जो देर शाम 5 बजे तक भोजन करने के बाद डीजे पर नाचते गाते व थिरकते नज़र आए।