गोपालगंज: छवही गांव के पास हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत, दो अन्य घायल, पुलिस जांच कर रही है
जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के छवही गांव के समीप ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक जख्मी हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी।