खजनी: लिंक एक्सप्रेस वे पर संभल कर चलें: गोरखपुर की ओर आने वाली लेन में कई गड्ढे, ध्यान नहीं दिया तो उछल जाएगी गाड़ी
गोरखपुर को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेस वे की डाउन लेन यानी जिस लेन से आप गोरखपुर की ओर आते हैं, उसपर कई गड्ढे हैं। गड्ढे भी ऐसे की ध्यान नहीं दिया तो तेज गति से आ रही आपकी गाड़ी उछल सकती है। सबसे खतरनाक गड्ढे लिंक एक्सप्रेस वे के दूसरे हिस्से में हैं। यह हिस्सा सरयू नदी के पार पड़ता है।