दाउदनगर: पूर्व सांसद महाबली सिंह ने दाउदनगर सिंचाई विभाग के आईबी में एनडीए कार्यकर्ताओं से की मुलाकात
जदयू के वरिष्ठ नेता एवं काराकाट लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद महाबली सिंह ने बुधवार की दोपहर 12:00 बजे दाउदनगर के सिंचाई विभाग आईबी में एनडीए कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। 31 जनवरी को होने वाले जिला स्तरीय एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन पर चर्चा की गई। उन्होंने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में भाग लेने की अपील की। सरकार की उपलब्धियां की चर्चा की।